About this projectइस परियोजना के बारे में
A 1,144-page gazette is hard for most citizens to read in full. 1,144 पन्नों का राजपत्र अधिकांश नागरिकों के लिए पूरा पढ़ना कठिन है।
Few readers make it through a 1,144-page gazette in full. This portal exists to close that gap, in both of Delhi's working languages, for free. बहुत कम पाठक 1,144 पन्नों का राजपत्र पूरा पढ़ पाते हैं। यह पोर्टल उसी दूरी को पाटने के लिए है, दिल्ली की दोनों कामकाजी भाषाओं में, निःशुल्क।
The goal is simple: to democratise a complex master plan into a story that the common citizen can actually understand. लक्ष्य सीधा है: एक जटिल मास्टर प्लान को ऐसी कहानी में बदलना जिसे आम नागरिक वाक़ई समझ सके - लोकतांत्रिक बनाना।
Katha Media ↗
Katha means story. Katha Media works in public-interest storytelling - taking the documents, decisions and data that shape people's lives and making them legible to the people they affect. This portal is that idea applied to a statutory plan: not a summary for planners, but a reading of it for the city it governs. कथा अर्थात् कहानी। कथा मीडिया जन-हित की कहानी कहने का काम करता है - उन दस्तावेज़ों, निर्णयों और आँकड़ों को, जो लोगों का जीवन गढ़ते हैं, उन्हीं लोगों के लिए पठनीय बनाना जिन पर उनका असर पड़ता है। यह पोर्टल उसी विचार का एक वैधानिक योजना पर प्रयोग है: नियोजकों के लिए सारांश नहीं, बल्कि उस शहर के लिए उसका पाठ जिसे वह शासित करती है।
Publisherप्रकाशक
Cities Forum ↗
Cities Forum advised on the geospatial work behind the map, the reading of the development control norms, and the assessment of the plan's monitoring framework. सिटीज़ फ़ोरम ने मानचित्र के पीछे के भू-स्थानिक कार्य, विकास नियंत्रण मानदंडों के पाठ, और योजना के निगरानी ढाँचे के आकलन में सलाह दी।
Technical partnerतकनीकी सहयोगी
In conversationबातचीत
“The National Capital should set standards and benchmarks for the rest of the cities across the country” “राष्ट्रीय राजधानी को देश के बाक़ी शहरों के लिए मानक और मानदंड तय करने चाहिए”
Durga Shanker Mishraदुर्गा शंकर मिश्रा, Former Secretary, Ministry of Housing and Urban Affairs, under whom work on this Master Plan began., पूर्व सचिव, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, जिनके कार्यकाल में इस मास्टर प्लान पर काम शुरू हुआ।
Q1This plan has been for a long time in the making. What does its notification mean at this moment? यह योजना लंबे समय से बन रही थी। इस समय इसकी अधिसूचना का क्या अर्थ है?
Thanks to the Ministry for aligning the Master Plan with the Hon'ble Prime Minister's vision of Viksit Bharat @2047. For India to become developed by the centenary year of our Independence, the National Capital has to become a developed city. The world is watching us keenly. मास्टर प्लान को माननीय प्रधानमंत्री के विकसित भारत @2047 के दृष्टिकोण के अनुरूप बनाने के लिए मंत्रालय को धन्यवाद। भारत को हमारी स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष तक विकसित बनना है, तो राष्ट्रीय राजधानी को एक विकसित शहर बनना होगा। दुनिया हमें बड़े ध्यान से देख रही है।
Q2Where should Delhi concentrate its effort first? दिल्ली को अपना प्रयास सबसे पहले कहाँ केंद्रित करना चाहिए?
Three major challenges face Delhi - clean air, clean water and clean land. All three need to be addressed in a mission mode much before 2047. May be in a decade, at most. दिल्ली के सामने तीन बड़ी चुनौतियाँ हैं - स्वच्छ वायु, स्वच्छ जल और स्वच्छ भूमि। तीनों को 2047 से काफ़ी पहले मिशन मोड में हल करना होगा। शायद एक दशक में, अधिक से अधिक।
Q3Delhi has built over 400 km of metro and regional rapid rail. What will it take for that investment to bring journeys closer? दिल्ली ने 400 किमी से अधिक मेट्रो और क्षेत्रीय रैपिड रेल बनाई है। उस निवेश से यात्राएँ छोटी हों, इसके लिए क्या चाहिए?
Despite having over 400 km of metro rail and regional rapid rail network, and the Delhi Transport Corporation, average trip length has gone up. This needs to be addressed comprehensively, through multi-modal and non-motorised public transport, digital integration and joyful walkways. May be a Unified Transport Interface (UTI), something like Unified Payment Interface (UPI) i.e. a Digital Public Infrastructure (DPI) may ensure optimal utilization of available infrastructure and resources. Further, any addition to what is at hand will mitigate the problem rapidly. This needs very deep and integrated attention. 400 किमी से अधिक मेट्रो रेल व क्षेत्रीय रैपिड रेल नेटवर्क, तथा दिल्ली परिवहन निगम होने के बावजूद, औसत यात्रा दूरी बढ़ी है। इसे व्यापक रूप से हल करना होगा - बहु-साधन व ग़ैर-मोटरीकृत सार्वजनिक परिवहन, डिजिटल एकीकरण और आनंददायक पैदल मार्गों के ज़रिए। शायद एक यूनिफ़ाइड ट्रांसपोर्ट इंटरफ़ेस (यूटीआई), यूनिफ़ाइड पेमेंट इंटरफ़ेस (यूपीआई) जैसा कुछ, अर्थात् एक डिजिटल पब्लिक इंफ़्रास्ट्रक्चर (डीपीआई), उपलब्ध अवसंरचना व संसाधनों का इष्टतम उपयोग सुनिश्चित कर सके। इसके अलावा, जो मौजूद है उसमें कोई भी वृद्धि समस्या को तेज़ी से घटाएगी। इस पर बहुत गहरा और एकीकृत ध्यान चाहिए।
Q4Several agencies share responsibility for planning Delhi. How can they be brought to work as one? दिल्ली के नियोजन की ज़िम्मेदारी कई एजेंसियों में बँटी है। उन्हें एक साथ कैसे काम में लाया जाए?
A single-point Metropolitan Authority governance framework may be put in place, to get the multiple agencies work in coherence. The broader goal is to promote ease of living for the citizens, and ease of doing business for the trade, industry and services across the National Capital Region, to boost the economic activities in the capital city. एकल-बिंदु महानगर प्राधिकरण का शासन ढाँचा बनाया जा सकता है, ताकि अनेक एजेंसियाँ तालमेल में काम करें। व्यापक लक्ष्य है नागरिकों के लिए जीवन की सुगमता, और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र भर में व्यापार, उद्योग व सेवाओं के लिए कारोबार की सुगमता बढ़ाना, जिससे राजधानी में आर्थिक गतिविधियाँ बढ़ें।
Q5What opportunities do unauthorised colonies and slums present? अनधिकृत कॉलोनियाँ और झुग्गी बस्तियाँ कौन-से अवसर देती हैं?
Unauthorised colonies and slums offer a huge opportunity for redevelopment, and for accommodating a large population, possibly many times of the present sprawls in the large areas covered by them. This potential needs to be realised through Master Plan in a time bound manner. अनधिकृत कॉलोनियाँ और झुग्गी बस्तियाँ पुनर्विकास का, और बड़ी आबादी को बसाने का - संभवतः उनके विस्तृत क्षेत्रों में मौजूदा फैलाव से कई गुना - बहुत बड़ा अवसर देती हैं। इस संभावना को मास्टर प्लान के माध्यम से समयबद्ध ढंग से साकार करना होगा।
Q6And transit-oriented development? और ट्रांज़िट ओरिएंटेड डेवलपमेंट?
TOD offers massive scope for the city renewal (redevelopment). Well-conceived and pragmatic policies should be put in place to attract private investments in this area, to improve quality of life and sustainability in the city. टीओडी शहर के नवीकरण (पुनर्विकास) के लिए विशाल गुंजाइश देता है। इस क्षेत्र में निजी निवेश आकर्षित करने के लिए सुविचारित व व्यावहारिक नीतियाँ बननी चाहिए, ताकि शहर में जीवन की गुणवत्ता व संधारणीयता सुधरे।
Q7Delhi's boundary is fixed, but the region around it keeps growing. How should the plan relate to the rest of the National Capital Region? दिल्ली की सीमा स्थिर है, पर उसके आसपास का क्षेत्र बढ़ता जा रहा है। योजना का शेष राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से क्या संबंध होना चाहिए?
This Master Plan needs to be well integrated with the sub regional plans of adjoining areas of different States in the National Capital Region. Any gaps or fault lines will grow bigger with time. They need to be plugged right away, through the NCRPB. इस मास्टर प्लान को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में विभिन्न राज्यों के सटे हुए इलाक़ों की उप-क्षेत्रीय योजनाओं के साथ भली-भाँति एकीकृत करना होगा। कोई भी अंतराल या दरार समय के साथ बड़ी होती जाएगी। उन्हें एनसीआरपीबी के ज़रिए अभी पाटना होगा।
Q8What will determine whether this plan succeeds? यह तय क्या करेगा कि यह योजना सफल होती है या नहीं?
Success of any plan is not determined by what it presents, rather by how it unfolds with the time. Major focus should be given to implementation and to how the targets set for the centenary year are getting achieved. A clear digital measurement framework should be prepared for each goal, and reviewed sincerely, for timely results and preset clear outcomes. Transformation of the National Capital should set standards and benchmarks for the rest of the cities across the country, to become worthy of being called smart, sustainable, resilient and livable cities, fit to become part of Viksit Bharat @2047. किसी भी योजना की सफलता इससे तय नहीं होती कि वह क्या प्रस्तुत करती है, बल्कि इससे कि वह समय के साथ कैसे साकार होती है। मुख्य ध्यान क्रियान्वयन पर होना चाहिए, और इस पर कि शताब्दी वर्ष के लिए तय लक्ष्य कैसे हासिल हो रहे हैं। हर लक्ष्य के लिए एक स्पष्ट डिजिटल मापन ढाँचा तैयार हो, और उसकी ईमानदारी से समीक्षा हो, ताकि परिणाम समय पर व पूर्व-निर्धारित स्पष्ट रूप में मिलें। राष्ट्रीय राजधानी का रूपांतरण देश के बाक़ी शहरों के लिए मानक और मानदंड तय करे, ताकि वे स्मार्ट, संधारणीय, समुत्थानशील व रहने योग्य शहर कहलाने के योग्य बनें, और विकसित भारत @2047 का हिस्सा बनने लायक़ हों।
Q9What is your reaction about this portal on MPD-2047? एमपीडी-2047 पर बने इस पोर्टल पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है?
My sincere compliments for an excellent work done by the teams of Katha and Cities Forum in making voluminous 1,144 pages long Gazette Notification into searchable and absolutely clear Portal. It gives information relevant for the citizens, architects, planners, researchers, academia, municipal/parastatal bodies, or users of any kind of the Master Plan. 1,144 पन्नों की विशाल राजपत्र अधिसूचना को खोजने योग्य व बिल्कुल स्पष्ट पोर्टल में बदलने के लिए कथा और सिटीज़ फ़ोरम की टीमों के उत्कृष्ट कार्य पर मेरी हार्दिक बधाई। यह नागरिकों, वास्तुकारों, नियोजकों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, नगरीय/पैरास्टेटल निकायों, या मास्टर प्लान के किसी भी प्रकार के उपयोगकर्ता के लिए प्रासंगिक जानकारी देता है।
Interviewed by Cities Forum.साक्षात्कार: सिटीज़ फ़ोरम।
Contactसंपर्क
Corrections are welcome and will be made. If you find an error in a figure, a translation or a reading of the map, write in - we will fix it and note the change. सुधार सादर आमंत्रित हैं और किए जाएँगे। यदि किसी आँकड़े, अनुवाद या मानचित्र-पाठ में त्रुटि मिले, तो लिखें - हम उसे ठीक करेंगे और बदलाव दर्ज करेंगे।
Sources and methodस्रोत एवं पद्धति
Primary sourceप्राथमिक स्रोत
Master Plan for Delhi - with the perspective for the year 2047. Ministry of Housing and Urban Affairs, Department of Capital Development, Delhi Division. Every figure on this site is drawn from it. दिल्ली मास्टर प्लान - वर्ष 2047 के परिप्रेक्ष्य सहित। आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, राजधानी विकास विभाग, दिल्ली प्रभाग। इस साइट का हर आँकड़ा इसी से लिया गया है।
S.O. 4597(E) - 20 Aug 2026Gazette of India, Extraordinary
Part II §3(ii) - No. 4417
CG-DL-E-20082026-275618
Open the master plan PDF (English) ↗ मास्टर प्लान पीडीएफ़ खोलें (हिन्दी) ↗
DDA publishes the notified plan and its annexures there; this site is an independent reader for it, not a mirror. डीडीए वहाँ अधिसूचित योजना व उसके अनुलग्नक प्रकाशित करता है; यह साइट इसका एक स्वतंत्र पाठ है, इसकी प्रतिलिपि नहीं।
The map layerमानचित्र परत
Map 1, Land Use Plan for Delhi, issued with the notification as an A0 GeoPDF. Reprojected from WGS 1984 UTM Zone 43N to EPSG:3857 using the four corner points in the PDF's embedded OGC viewport; the page-to-UTM affine fits to a residual under 0.2 m. Areas outside the NCT boundary are masked. Base map © OpenStreetMap contributors, ODbL. मानचित्र 1, दिल्ली भूमि उपयोग योजना, अधिसूचना के साथ A0 जियो-पीडीएफ़ के रूप में जारी। पीडीएफ़ के अंतर्निहित OGC व्यूपोर्ट के चार कोने-बिंदुओं से WGS 1984 UTM ज़ोन 43N से EPSG:3857 में पुनःप्रक्षेपित; एफ़ाइन 0.2 मीटर से कम अवशेष पर फ़िट। एनसीटी सीमा के बाहर मास्क। आधार मानचित्र © OpenStreetMap योगदानकर्ता, ODbL।
~6 m/px - verified at known locationsFigures cited in the planयोजना में उद्धृत आँकड़े
Census of India 2011; Economic Survey of Delhi 2019–20 and 2025–26; Socio-Economic Survey of Delhi 2018–19; Study on Population, Economy and Employment for Delhi by the Institute of Human Development; DIMTS 2018; Delhi Jal Board; Department of Forest, GNCTD; Delhi Fire Service; River Rejuvenation Committee, GNCTD. भारत की जनगणना 2011; दिल्ली आर्थिक सर्वेक्षण 2019–20 व 2025–26; दिल्ली सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2018–19; इंस्टीट्यूट ऑफ़ ह्यूमन डेवलपमेंट का अध्ययन; डिम्ट्स 2018; दिल्ली जल बोर्ड; वन विभाग; दिल्ली अग्निशमन सेवा; नदी पुनर्जीवन समिति।
Glossaryशब्दावली
Terms used across this site. Anywhere you see one dotted-underlined, click or tap it to jump straight here. इस साइट में प्रयुक्त शब्द। जहाँ भी कोई शब्द बिंदुदार रेखांकित दिखे, उस पर क्लिक या टैप कर सीधे यहाँ पहुँचें।
- Annexure
- A numbered appendix to the gazette notification. Annexure 14 sets the plan's 20 monitoring indicators; annexures also cover things like the prohibited-industries list.राजपत्र अधिसूचना का एक क्रमांकित अनुबंध। अनुलग्नक 14 योजना के 20 निगरानी संकेतक तय करता है; अनुलग्नक निषिद्ध-उद्योग सूची जैसी चीज़ें भी कवर करते हैं।
- Carpet area
- The actual usable floor area inside a unit's walls - smaller than the built-up area, which also counts wall thickness and balconies.किसी इकाई की दीवारों के भीतर वास्तविक उपयोग-योग्य फ़र्श क्षेत्र - बिल्ट-अप क्षेत्र से छोटा, जिसमें दीवार की मोटाई व बालकनी भी गिनी जाती है।
- CPCB
- Central Pollution Control Board - India's apex national body for setting and enforcing pollution standards.केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड - प्रदूषण मानक तय व लागू करने वाली भारत की शीर्ष राष्ट्रीय संस्था।
- DDA
- Delhi Development Authority - the Central agency that prepares the master plan and executes land pooling schemes, chaired by the Lieutenant Governor.दिल्ली विकास प्राधिकरण - केंद्रीय एजेंसी जो मास्टर प्लान तैयार करती है और लैंड पूलिंग योजनाएँ लागू करती है, अध्यक्ष उपराज्यपाल।
- DIMTS
- Delhi Integrated Multi-Modal Transit System - a Delhi Government/IDFC joint venture; source of the trip-length and mode-share figures on the Transport page.दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल ट्रांज़िट सिस्टम - दिल्ली सरकार/IDFC का संयुक्त उद्यम; परिवहन पृष्ठ के यात्रा-दूरी व साधन-हिस्सेदारी आँकड़ों का स्रोत।
- DPCC
- Delhi Pollution Control Committee - the Delhi-level counterpart to CPCB, responsible for publishing local monitoring data.दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति - सीपीसीबी का दिल्ली-स्तरीय समकक्ष, स्थानीय निगरानी डेटा प्रकाशित करने हेतु उत्तरदायी।
- FAR
- Floor Area Ratio - total covered floor area across all storeys, divided by plot area. FAR 400 means you may build four times the plot's area in total floor space.फ़्लोर एरिया रेशियो - सभी मंज़िलों का कुल आच्छादित फ़र्श क्षेत्र, प्लॉट क्षेत्र से भाग। एफ़एआर 400 का अर्थ है प्लॉट क्षेत्र का चार गुना कुल फ़र्श स्थान बनाया जा सकता है।
- Gazette
- The Gazette of India - the official publication where the Central Government's laws and notifications, including MPD-2047, take legal effect.भारत का राजपत्र - वह आधिकारिक प्रकाशन जहाँ केंद्र सरकार के क़ानून व अधिसूचनाएँ, एमपीडी-2047 सहित, विधिक प्रभाव पाते हैं।
- GNCTD
- Government of the National Capital Territory of Delhi - Delhi's elected government, running health, education, water and waste, but not land use.दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार - दिल्ली की निर्वाचित सरकार, जो स्वास्थ्य, शिक्षा, जल व अपशिष्ट चलाती है, भूमि उपयोग नहीं।
- JJ cluster
- Jhuggi Jhopri cluster - an informal settlement. The plan's default for these is in-situ rehabilitation rather than clearance.झुग्गी झोपड़ी क्लस्टर - एक अनौपचारिक बस्ती। इनके लिए योजना का मूल नियम यथास्थान पुनर्वास है, हटाना नहीं।
- KPI
- Key Performance Indicator - one of the 20 measures in Annexure 14 that the plan says it will track progress against.की परफ़ॉर्मेंस इंडिकेटर - अनुलग्नक 14 के उन 20 मापों में से एक जिनके विरुद्ध योजना प्रगति ट्रैक करने की बात करती है।
- Land Pooling
- A voluntary instrument where owners of contiguous farmland ask DDA to notify a scheme; land splits roughly 60:40 between owners and DDA in exchange for serviced, developable plots.एक स्वैच्छिक उपकरण जिसमें सन्निहित कृषि भूमि के स्वामी डीडीए से योजना अधिसूचित कराने को कहते हैं; सेवायुक्त, विकास-योग्य प्लॉटों के बदले भूमि लगभग 60:40 स्वामियों व डीडीए में बँटती है।
- MGD
- Million Gallons per Day - the standard unit for bulk water supply and demand figures.मिलियन गैलन प्रतिदिन - थोक जल आपूर्ति व माँग आँकड़ों की मानक इकाई।
- MPD
- Master Plan for Delhi - the statutory document this whole site reads. MPD-2047 replaced MPD-2021 on 20 August 2026.दिल्ली मास्टर प्लान - वह वैधानिक दस्तावेज़ जिसे यह पूरी साइट पढ़ती है। एमपीडी-2047 ने 20 अगस्त 2026 को एमपीडी-2021 की जगह ली।
- NAAQS
- National Ambient Air Quality Standards - India's own permissible limits for pollutants like PM2.5, set by CPCB.राष्ट्रीय परिवेशी वायु गुणवत्ता मानक - सीपीसीबी द्वारा तय पीएम2.5 जैसे प्रदूषकों की भारत की अपनी अनुमेय सीमाएँ।
- NCAP
- National Clean Air Programme - a national (not MPD-2047) programme targeting a 40% cut in PM2.5 and PM10 by 2025-26 against a 2017 base.राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम - एक राष्ट्रीय (एमपीडी-2047 से अलग) कार्यक्रम, जो 2017 के आधार पर 2025-26 तक पीएम2.5 व पीएम10 में 40% कटौती लक्षित करता है।
- NCR
- National Capital Region - the much larger, roughly 55,000 km² region spanning Delhi and parts of Haryana, UP and Rajasthan, which the plan is not written for.राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र - दिल्ली और हरियाणा, उत्तर प्रदेश व राजस्थान के हिस्सों तक फैला लगभग 55,000 वर्ग किमी का कहीं बड़ा क्षेत्र, जिसके लिए यह योजना नहीं लिखी गई।
- NCT
- National Capital Territory of Delhi - the 1,483 km² area MPD-2047 actually governs. Often just called "Delhi" on this site.दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र - वह 1,483 वर्ग किमी क्षेत्र जिसे एमपीडी-2047 वास्तव में शासित करती है। इस साइट पर अक्सर केवल "दिल्ली" कहा गया है।
- Notification
- The formal act of publishing a plan or rule in the gazette, which is what gives it legal force. MPD-2047 was notified on 20 August 2026.किसी योजना या नियम को राजपत्र में प्रकाशित करने का औपचारिक कार्य, जो उसे विधिक प्रभाव देता है। एमपीडी-2047 20 अगस्त 2026 को अधिसूचित हुई।
- PM2.5 / PM10
- Particulate matter under 2.5 or 10 microns wide - fine enough to enter the lungs and bloodstream, and the main figures used to measure air pollution.2.5 या 10 माइक्रोन से छोटे कण - इतने महीन कि फेफड़ों व रक्तप्रवाह में पहुँच जाएँ, और वायु प्रदूषण मापने के मुख्य आँकड़े।
- Right of way
- The total width of a road reservation, including the carriageway, footpaths and verges - not just the paved driving surface.सड़क आरक्षण की कुल चौड़ाई, जिसमें कैरिजवे, फ़ुटपाथ व किनारे शामिल हैं - केवल पक्की सड़क सतह नहीं।
- RRTS
- Regional Rapid Transit System - a faster, longer-distance rail network connecting Delhi to satellite cities, distinct from the metro. The Delhi-Meerut line is the first operational corridor.रीजनल रैपिड ट्रांज़िट सिस्टम - मेट्रो से अलग, दिल्ली को उपग्रह शहरों से जोड़ने वाला तेज़, लंबी-दूरी का रेल नेटवर्क। दिल्ली-मेरठ लाइन पहला चालू कॉरिडोर है।
- S.O.
- Statutory Order - the reference-number format the gazette uses for notifications. MPD-2047 is S.O. 4597(E).स्टैट्यूटरी ऑर्डर - अधिसूचनाओं हेतु राजपत्र द्वारा प्रयुक्त संदर्भ-संख्या प्रारूप। एमपीडी-2047, एस.ओ. 4597(अ) है।
- SDG
- UN Sustainable Development Goal - the 17-goal framework this site uses to colour-tag every card and chart by the issue it touches.संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य - 17-लक्ष्य ढाँचा जिससे यह साइट हर कार्ड व चार्ट को उसके विषय अनुसार रंग-चिह्नित करती है।
- TFR
- Total Fertility Rate - the average number of children a woman is expected to have. Delhi's was 1.5 in 2018, below the replacement level of about 2.1.कुल प्रजनन दर - एक महिला से अपेक्षित बच्चों की औसत संख्या। दिल्ली की 2018 में 1.5 थी, प्रतिस्थापन स्तर ~2.1 से नीचे।
- TOD
- Transit Oriented Development - the plan's policy of allowing extra FAR near metro and RRTS stations, in exchange for most of that extra space being small homes.ट्रांज़िट ओरिएंटेड डेवलपमेंट - मेट्रो व आरआरटीएस स्टेशनों के पास अतिरिक्त एफ़एआर देने की योजना की नीति, बदले में उस अतिरिक्त स्थान का अधिकांश छोटे घर होने की शर्त पर।
- TPD
- Tonnes Per Day - the standard unit for solid waste generation and processing figures.टन प्रतिदिन - ठोस अपशिष्ट उत्पादन व प्रसंस्करण आँकड़ों की मानक इकाई।
- UER
- Urban Extension Road - a ring of new expressways around Delhi's edge. UER-II is where the plan's High Density Corridor policy applies.अर्बन एक्सटेंशन रोड - दिल्ली के किनारे नए एक्सप्रेसवे का घेरा। यूईआर-II पर योजना की हाई डेंसिटी कॉरिडोर नीति लागू होती है।
- Zonal Development Plan
- The detailed, plot-level plan for one of Delhi's 17 zones, made under the master plan's broader rules. What the master plan's land-use map shows in outline, a ZDP fills in.दिल्ली के 17 ज़ोन में से एक हेतु मास्टर प्लान के व्यापक नियमों के अंतर्गत बना विस्तृत, प्लॉट-स्तरीय प्लान। जो मास्टर प्लान का भूमि उपयोग मानचित्र रूपरेखा में दिखाता है, वह ज़ेडडीपी भरता है।
Reusing a chartचार्ट का पुनः उपयोग
Every chart on this site has a small download icon (top-right corner, on hover or tap) that exports it as an image carrying a "Delhi 2047, Decoded" watermark. The watermark is not a substitute for a proper credit - please use it, in a caption or a footnote, wherever you publish or present the chart. इस साइट के हर चार्ट पर एक छोटा डाउनलोड आइकन है (ऊपरी-दाएँ कोने में, होवर या टैप पर) जो उसे "Delhi 2047, Decoded" वॉटरमार्क सहित एक छवि के रूप में निर्यात करता है। वॉटरमार्क उचित श्रेय का विकल्प नहीं है - कृपया जहाँ भी आप चार्ट प्रकाशित या प्रस्तुत करें, कैप्शन या फ़ुटनोट में इसका उपयोग करें।
Credit templateश्रेय टेम्पलेट
[Chart title]. Delhi 2047, Decoded (delhi2047.katha.media), by Katha Media. Data: [MPD-2047 citation or source named in the chart, e.g. "MPD-2047 Ch. 3.6" or "Census of India"].
Example: "6 → 10.9 km, average motorised trip length. Delhi 2047, Decoded (delhi2047.katha.media), by Katha Media. Data: MPD-2047 Ch. 3.6, citing DIMTS 2018." उदाहरण: "6 → 10.9 किमी, औसत मोटरीकृत यात्रा दूरी। Delhi 2047, Decoded (delhi2047.katha.media), by Katha Media. डेटा: एमपीडी-2047 अध्याय 3.6, डिम्ट्स 2018 के आधार पर।"