Delhi 2047

Explainer - How Delhi is governedव्याख्या - दिल्ली का शासन कैसे चलता है

One street, five authorities: why planning Delhi is unlike planning any other Indian city एक सड़क, पाँच प्राधिकरण: दिल्ली का नियोजन किसी अन्य भारतीय शहर जैसा क्यों नहीं

A capital that is also a state, inside a region spanning four more. An elected government that runs the hospitals but does not own the land. And a city where much of what got built was never on any plan. एक राजधानी जो राज्य भी है, चार और राज्यों में फैले क्षेत्र के भीतर। एक निर्वाचित सरकार जो अस्पताल चलाती है पर भूमि की स्वामी नहीं। और एक शहर जहाँ जो बना उसका बड़ा हिस्सा कभी किसी योजना में था ही नहीं।

1,483 km²NCT Delhi, fixed areaएनसीटी दिल्ली, स्थिर क्षेत्रफल
55,000 km²the wider National Capital Regionव्यापक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र
>50%of NCR economic output is Delhi'sएनसीआर के आर्थिक उत्पादन में दिल्ली
17planning zones, A to P-IIनियोजन ज़ोन, A से P-II

A capital that is also a stateएक राजधानी जो राज्य भी है

Delhi is a union territory with its own elected legislature, but land, police and public order stay with the Central Government. Around it sits the National Capital Region - the NCT plus fourteen districts of Haryana, eight of Uttar Pradesh and five of Rajasthan. India's largest metropolitan region, and about 8% of national GDP. दिल्ली अपनी निर्वाचित विधानसभा वाला केंद्रशासित प्रदेश है, पर भूमि, पुलिस और लोक-व्यवस्था केंद्र सरकार के पास हैं। इसके चारों ओर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र है - एनसीटी के अलावा हरियाणा के चौदह, उत्तर प्रदेश के आठ और राजस्थान के पाँच ज़िले। भारत का सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र, और राष्ट्रीय जीडीपी का लगभग 8%।

Who decides whatकौन क्या तय करता है

DDA

Prepares the master plan and land pooling schemes. Chaired by the Lieutenant Governor, a Central appointee.मास्टर प्लान व लैंड पूलिंग योजनाएँ तैयार करता है। अध्यक्ष उपराज्यपाल, जो केंद्र द्वारा नियुक्त।

Central Governmentकेंद्र सरकार

Notifies the plan. Without that signature nothing in the document has force.योजना अधिसूचित करती है। उस हस्ताक्षर बिना दस्तावेज़ में कुछ भी प्रभावी नहीं।

Delhi Governmentदिल्ली सरकार

Elected. Runs health, education, water and waste - but does not control land.निर्वाचित। स्वास्थ्य, शिक्षा, जल व अपशिष्ट चलाती है - पर भूमि उसके नियंत्रण में नहीं।

MCD / NDMC

Municipal services in different parts of the city: building sanctions, waste collection, local roads.शहर के अलग हिस्सों में नगरपालिका सेवाएँ: भवन स्वीकृति, कचरा संग्रह, स्थानीय सड़कें।

DMRC / NCRTC

Metro and RRTS. Their station locations now determine where higher FAR is available.मेट्रो व आरआरटीएस। इनके स्टेशन तय करते हैं कि अधिक एफ़एआर कहाँ मिलेगा।

DJB / DUSIB

Water and sewerage; slum rehabilitation and shelter. Two of the busiest agencies under this plan.जल व सीवरेज; झुग्गी पुनर्वास व आश्रय। इस योजना की दो सबसे व्यस्त एजेंसियाँ।

A single street in Delhi can involve five separate authorities. That is why this plan devotes a whole chapter to coordination rather than construction. दिल्ली की एक सड़क पर पाँच अलग प्राधिकरण हो सकते हैं। इसीलिए यह योजना निर्माण के बजाय समन्वय पर पूरा अध्याय देती है।

How formal planning fell behind Delhi’s growthऔपचारिक नियोजन दिल्ली की वृद्धि से कैसे पीछे रह गया

~85%of residents are low or middle incomeनिवासी निम्न या मध्यम आय के
28.4%of households rent, mostly in unplanned areasपरिवार किराये पर, अधिकतर अनियोजित क्षेत्रों में
41%of future growth expected from migrationभावी वृद्धि में प्रवास का हिस्सा
86.2%literacy; 30.3% aged 15–30साक्षरता; 30.3% आयु 15–30

Land costs rose beyond what many Delhi households could afford, and a significant share of the city expanded outside formal planning through unauthorised colonies, jhuggi-jhopri clusters and densified urban villages. These areas are physically established and economically important, but often remain outside conventional planning and regulatory frameworks. Every Delhi Master Plan since 1962 has had to respond to this reality. भूमि की क़ीमतें कई दिल्ली परिवारों की क्षमता से आगे निकल गईं, और शहर का एक बड़ा हिस्सा औपचारिक नियोजन के बाहर बढ़ा - अनधिकृत कॉलोनियों, झुग्गी-झोपड़ी क्लस्टरों और सघन होते शहरी गाँवों के रूप में। ये क्षेत्र भौतिक रूप से स्थापित और आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण हैं, पर प्रायः पारंपरिक नियोजन व नियामक ढाँचों से बाहर रहते हैं। 1962 से हर दिल्ली मास्टर प्लान को इस वास्तविकता का उत्तर देना पड़ा है।

Why 20472047 ही क्यों

2047 is the centenary of Indian independence, and the target year of the Central Government's Viksit Bharat @2047 programme. This plan was drafted as MPD-2041, published for public objections in June 2021 under that name, and re-horizoned to 2047 shortly before notification - which is why parts of its evidence base still carry 2041 assumptions. 2047 भारत की स्वतंत्रता का शताब्दी वर्ष है, और केंद्र सरकार के विकसित भारत @2047 का लक्ष्य वर्ष। यह योजना एमपीडी-2041 के रूप में तैयार हुई, जून 2021 में उसी नाम से जन-आपत्तियों हेतु प्रकाशित हुई, और अधिसूचना से कुछ पहले उसका क्षितिज 2047 कर दिया गया - इसीलिए इसके प्रमाण-आधार के कुछ हिस्से अब भी 2041 की मान्यताएँ लिए हैं।

Units. Lakh = 100,000. Crore = 10,000,000. So 40 lakh homes is 4 million, and 3.2 crore people is 32 million. MGD is million gallons per day; TPD is tonnes per day. FAR is written as a whole number: FAR 400 means four times the plot area. इकाइयाँ। एमजीडी अर्थात् मिलियन गैलन प्रतिदिन; टीपीडी अर्थात् टन प्रतिदिन। एफ़एआर पूर्ण संख्या में: एफ़एआर 400 का अर्थ प्लॉट क्षेत्रफल का चार गुना।